
कमेटी के 1.80 करोड़ रुपये हड़पे, दी धमकी, मुकदमा दर्ज
Saharanpur News - एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर जान से मारने की धमकी दी गई। उसने कमेटी के 1 करोड़ 80 लाख रुपये हड़पने के लिए अपने मामा और भांजे सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया...
एक व्यक्ति के कमेटी के एक करोड़ 80 लाख रुपये हड़प लिए और आरोपियों ने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली सदर बाजार में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए पीड़ित ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें आरोपी मामा-भांजे भी शामिल हैं। कोतवाली देवबंद क्षेत्र मोहल्ला शिव विहार कॉलोनी निवासी तेजपाल के मुताबिक उसका कुछ लोगों से कमेटी के पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि 23 सितंबर 2025 को एक आरोपी शिवम चौधरी पुत्र अजीत सिंह निवासी कलेमन टाउन दिल्ली रोड का फोन आया और उसे प्रभातनगर की पुलिया पर कमेटी के पैसे ले जाने को बुलाया।

जब वह वहां पहुंचा तो शिवम चौधरी के साथ उसका मामा आरोपी रविंद्र चौधरी निवासी वेद विहार कॉलोनी भी था। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज कर पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। वह 13 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन में प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई के संबंध में आया हुआ था तो आरोपी शिवम चौधरी का एक परिचित उसे मिला और आपस में बातचीत कर मामला निमटवा देने की बात कह उसे परिवार सहित शिवम चौधरी के घर बुलवाया। पीड़ित आरोप लगाया कि वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों को साथ लेकर शाम के समय लेकर शिवम चौधरी के घर पहुंचा तो उन्हें घर में बंद कर लिया गया और पिस्टल की नोक पर धमकी दी कि यदि पैसे की मांग की तो परिवार को खत्म कर देंगे। वह किसी तरह जान बचाकर परिवार के साथ वहां से निकला। उस समय मौके पर एक अन्य आरोपी हैप्पी नागर निवासी वेद विहार और दो अज्ञात व्यक्ति भी आरोपी मामा-भांजा के साथ मौजूद थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी कमेटी के एक करोड़ 80 लाख रुपए हड़पना चाहते हैं। कोतवाली सदर बाजार में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




