जमीन दिलाने के नाम पर 47.50 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Mar 01, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - सहारनपुर में 500 वर्ग गज का प्लाट दिलवाने के नाम पर पांच लोगों ने एक व्यक्ति से 47.50 लाख ठग लिए। आरोपी उसे पैसे वापस देने के बहाने बेहट तहसील बुलाकर जंगल में ले गए और उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जमीन दिलाने के नाम पर 47.50 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बेहट। सहारनपुर में 500 वर्ग गज का प्लाट दिलवाने के नाम पर पांच लोगों ने एक व्यक्ति से 47.50 लाख ठग लिए। आरोप है, कि आरोपियों ने उसे पैसे वापस देने के बहाने बेहट तहसील बुलाया और उसे जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा और धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे वापस मांगे तो उसे परिवार सहित जान से मार देंगे। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली बेहट में न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में पीड़ित मोहम्मद अकबर ने बताया कि उसे कुछ जमीन खरीदनी थी। आरोपी अशरफ व अजमल उसके पास आए और कहने लगे कि सहारनपुर बेहट अड्डे के पास स्थित अमन विहार कालोनी में उनकी 500 वर्ग गज का प्लाट है।

उन्होंने उसे जमीन दिखाई और 47.50 लाख में सौदा तय हो गया। कुछ दिन बाद उसने अशरफ के खाते में तीन लाख, नईम के खाते में 2.50 लाख, ओर अशरफ के खाते में 1.50 लाख और इस्माईल के खाते में 1.50 लाख तथा अशरफ द्वारा बताए गए उनकी कंपनी आरएस ट्रेडर्स के खाते में पांच लाख आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराए गए। इसके बाद फिर उनकी कंपनी के खाते में पांच लाख आरटीजीएस की और 5.85 लाख अशरफ के खाते में फिर जमा कराए। कुल 24.35 लाख आरोपियों को दिए। इसके 10 दिन बाद उसने 23.15 लाख आरोपियों को नकद दिए। उसने आरोपियों से जमीन का बैनामा करने के लिए कहा। आरोप है, कि उन्होंने उसे सहारनपुर तहसील बुलाया, वह इंतजार करता रहा, लेकिन आरोपी वहां नहीं पहुंचे। उसने अशरफ से बात की। आरोप है, कि आरोपियों ने उसे पैसे वापस देने के बहाने बेहट तहसील बुलाया और जंगल में ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा और धमकी दी, कि यदि उसने अगर बैनामा करने के लिए कहा या रकम वापस मांगी तो उसे परिवार सहित जान से मार देंगे। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।