ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरबूथ और सेक्टर को आदर्श सेक्टर बनाएं: सिक्का

बूथ और सेक्टर को आदर्श सेक्टर बनाएं: सिक्का

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने बूथ व सेक्टर को आदर्श सेक्टर...

बूथ और सेक्टर को आदर्श सेक्टर बनाएं: सिक्का
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 24 Jan 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने बूथ व सेक्टर को आदर्श सेक्टर बनाये।

सर्किट हाउस में भाजपा महानगर पदाधिकारियो की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के नगर विधानसभा प्रभारी संजीव गोयल ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने बूथ को मजबूत करें व जिस सेक्टर के वह प्रभारी हैं उस सेक्टर को आदर्श सेक्टर बनाएं। नगर विधानसभा के प्रत्येक बूथ व बूथ समिति को मजबूत करने के लक्ष्य को लेकर आगामी दिनों में कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक पदाधिकारी उस पर काम करें व घर घर तक केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताए व पात्र व्यक्तियों को उन योजनाओं का लाभ दिलाएं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि सभी पदाधिकारी आगामी त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव व संगठन को मजबूती देने के काम में पूरी तरह जुट जाएं। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री विपिन कुमार, योग चुघ, उपाध्यक्ष संदीप रावत, पुनीत त्यागी,मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, मनोज ठाकुर, प्रवीण छाबड़ा, दुष्यंत यादव, विक्रम शर्मा महानगर मंत्री बबीता सैनी, डॉ नीलू राणा, अरुण लोधी, रेखा रोहिला उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें