लालवाला प्रकरण में एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने अधिकारियों से ली जानकारी
देवबंद के लालवाला गांव में भूमि स्वामित्व विवाद को लेकर एससीएसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने न्याय प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। समाज के प्रतिनिधियों ने भी स्थानीय समस्याओं को साझा किया।

देवबंद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में भूमि स्वामित्व को लेकर हुए प्रकरण में उत्तर प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि देवबंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। पीडब्ल्यूडी गैस्ट में मंगलवार को एससीएसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि ने एसडीएम युवराज सिंह और सीओ अभितेष सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीती नौ मई को लालवाला गांव में हुए भूमि विवाद की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जाना।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं चकबंदी अभिलेखों के आधार पर न्याय प्रक्रिया अपनाते हुए अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सामाजिक व स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। महिपाल वाल्मीकि ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। पालिका सभासद राहुल वाल्मीकि और नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अविनाश वाल्मीकि ने भी आयोग के सदस्य से मुलाकात कर समस्याएं बताई। इस दौरान चकबंदी, समाज कल्याण, प्रोबेशन और तहसील विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


