Saharanpur News: 41 दिन खड़े रहकर की साधना, आचार्य मोहित गौतम की तपस्या पूर्ण
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Saharanpur News: श्रावण मास में 41 दिनों की तपस्या पूरी करने के बाद श्री हनुमंत धाम के महंत आचार्य मोहित गौतम की साधना सफल हुई। यज्ञ का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने साधना को आध्यात्मिक अनुशासन का प्रतीक बताया।

Saharanpur News: राष्ट्र कल्याण की कामना को लेकर श्रावण मास में 41 दिनों से खड़ी तपस्या कर रहे श्री हनुमंत धाम के महंत आचार्य मोहित गौतम की साधना रविवार को पूर्ण हो गई। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर परिसर स्थित धाम में तपस्या पूर्ण होने पर यज्ञ का आयोजन हुआ। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने साधना को आस्था, संकल्प और आध्यात्मिक अनुशासन का प्रतीक बताया। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि ऐसी साधना धार्मिक चेतना मजबूत करती है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में ठाकुर अनिल सिंह, ननौता ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा, आत्मा अनुभव महाराज, अंकुर चौधरी, रोहित कौशिक और विक्रांत भारद्वाज मौजूद रहे।


