ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरमहानगरवासियों को चुकानी होगी सहारनपुर के स्मार्ट होने की कीमत

महानगरवासियों को चुकानी होगी सहारनपुर के स्मार्ट होने की कीमत

सहारनपुर के स्मार्ट सिटी चयनित होने के बाद हर नागरिक उत्साहित है और भविष्य के शहर के सपने देख रहा है, लेकिन यह सपना उनकी जेब पर भारी पड़ने वाला...

महानगरवासियों को चुकानी होगी सहारनपुर के स्मार्ट होने की कीमत
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 20 Jan 2018 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर के स्मार्ट सिटी चयनित होने के बाद हर नागरिक उत्साहित है और भविष्य के शहर के सपने देख रहा है, लेकिन यह सपना उनकी जेब पर भारी पड़ने वाला है। महानगरवासियों को स्मार्ट सिटी की कीमत चुकानी होगी। स्मार्ट सिटी बनने के बाद महानगर में लगने वाले टैक्स को 25फीसदी तक बढ़ा दिया जाएगा। नगरनिगम बनने के बाद से ही सहारनपुरवासी मुलभूत सुविधाओं के लिए जूझते रहे हैं, लेकिन टैक्स की दरें लगातार बढ़ती गई। 2009 में नगर पालिका सहारनपुर काविस्तार कर नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद से अब तक टैक्स की दरो को कई गुणा तक बढ़ा दिया गया है। महानगरवासी लगातार इसकी शिकायत करते है और कई बार तो टैक्स की बढ़ी दरों को लेकर नगरनिगम में हंगामा भी हो चुका है। ऐसे में अब सहारनपुर का चयन स्मार्ट सिटी में कर लिया गया है। जिसके बाद महानगर में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, लेकिन इसका भार महानगवासियों की जेब पर ही पड़ेगा। नगर निगम अधिकारियों की माने तो स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने के बाद महानगर में लगने वाले सभी टैक्स कम से कम 25 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। यानि जिस मकान का टैक्स वर्तमान समय में एक हजार रुपये है उसके टैक्स के लिए 12.50 सौ रुपये खर्च करेंगे होंगे। यही नहीं कई नये टैक्स भी लगाए जाएंगे जिसका भार पड़ेगा। स्मार्ट सिटी बनने पर सांसद का आभार जताया सहारनपुर। सहारनपुर के स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित होने के बाद सांसद राघव लखनपाल का आभार जताया। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद के प्रयास से ही सहारनपुर स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किया गया। यशपाल सिंह कोरी, संदीप रावत, राजेंद्र गुप्ता, मानवेंद्र भारद्वाज, अमित गर्ग, किशोर शर्मा, संचित अरोड़ा, संदीप धीमान, दीपक रहेजा, पारस, संजय कपूर, नरेश रावत आदि रहे। व्यापारियों ने भी जताया हर्ष सहारनपुर। सहारनपुर के स्मार्ट सिटी में चयनित होने के बाद व्यापारियों ने भी हर्ष व्यक्त किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने सहारनपुर को स्मार्ट सिटी येाजना में शामिल किया। महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, महानगर महामंत्री अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष जयबीर राणा, आदित्य राठी, हरीश मलिक, शैलेंद्र भुषण गुप्ता, अनिल त्यागी, डॉ. राजकुमार गाबा, राजकुमार अरोडा, गगन जैन आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें