ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरछात्रों को नशे के दुष्परिणाम बता किया जागरूक

छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बता किया जागरूक

दून वैली पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम के अधिकारियों द्वारा नशा...

छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बता किया जागरूक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 01 Nov 2023 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

दून वैली पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम के अधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति के साधनों को वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम दौरान छात्रों को नशा उन्मूलन और नशा मुक्ति के प्रति समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। ब्रह्मकुमारी संगीता ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है। जो देश में नशीली दवाओं के दुरूपयोग की मांग को कम करने के लिए तैयार किया गया है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देना है। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने छात्रों को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें