Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsLoan Recovery Agent Defrauded of Millions in Fake Marriage Scam
लोन रिकवरी एजेंट से लाखों रुपये ठगे

लोन रिकवरी एजेंट से लाखों रुपये ठगे

संक्षेप:

Saharanpur News - सहारनपुर में एक लोन रिकवरी एजेंट अनुज के साथ शादी के बहाने लाखों रुपये की ठगी की गई। अनुज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने उसे पैसे और ज्वेलरी ठग लिए। अब उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और...

Aug 04, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सहारनपुर लोन रिकवरी एजेंट की शादी करने के बहाने उससे लाखों रुपये की ठगी कर ली। कोर्ट के माध्यम से युवती सहित आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हिम्मतनगर कॉलोनी निवासी अनुज ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि वह बैंक ऑफ बडौदा में लोन रिकवरी एजेंट के पद पर कार्यरत है। लक्सर निवासी अशोक व राकेश से उसके मामा राजकुमार ने उसकी पहचान कराई थी। इन्हीं लोगों ने उसके लिए एक युवती का रिश्ता भी बताया था। यमुनानगर, हरियाणा की रहने वाली युवती के परिजन उसे मार्च 2025 में पहली बार मिले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद 26 मार्च को दोनों की शादी हो गई और इसमें भी सारा खर्चा पीड़ित ने ही किया। उसके साढ़े छह लाख रुपये खर्च हुए। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल 2025 को जब वह बैंक गया तो उसके पीछे उसकी ससुराल के लोग उसकी पत्नी को लेकर चले गए। 10 जून को गांव सढौली हरिया में पंचायत बुलाई गई, लेकिन उसकी ससुराल के लोग नहीं आए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शादी कराने के बहाने उससे पैसा और ज्वेलरी ठग ली गई और अब उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त ने कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया है।