Saharanpur News: लिव-इन संबंधों की आड़ में मलेरिया इंस्पेक्टर से ब्लैकमेलिंग, 30 लाख की मांग

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: सहारनपुर में सीएमओ कार्यालय के मलेरिया इंस्पेक्टर पर लिव-इन संबंधों के तहत सालों तक लाखों रुपये वसूलने और 30 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के पास जान से मारने की धमकी की ऑडियो है।

Saharanpur News: लिव-इन संबंधों की आड़ में मलेरिया इंस्पेक्टर से ब्लैकमेलिंग, 30 लाख की मांग

Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक मलेरिया इंस्पेक्टर ने लिव-इन संबंधों की आड़ में वर्षों तक ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने और बाद में 30 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर जनकपुरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, उगाही और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू मार्केट निवासी एवं सीएमओ कार्यालय में तैनात पीड़ित धर्मेंद्र सिंह पाल पुत्र गजेंद्र सिंह पाल द्वारा कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार वर्ष 2012 में पोलियो विभाग में तैनाती के दौरान उनकी पहचान पीर वाली गली नंबर-25, थाना मंडी निवासी गुलजहां पुत्री गुलफाम से हुई। आरोप है कि दोनों ने आपसी सहमति से लिव-इन संबंध में रहना शुरू किया, लेकिन बाद में गुलजहां ने जबरन धन वसूली शुरू कर दी। संबंध खत्म होने तक वह करीब पांच लाख रुपये ले चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2022 के आखिर में गुलजहां, फैसल अंसारी निवासी पीर वाली गली, थाना मंडी को साथ लेकर पहुंची। दोनों ने कथित तौर पर फोटो वायरल कर सामाजिक और पारिवारिक छवि खराब करने की धमकी देकर कई लाख रुपये और वसूल लिए। जब रुपये देना बंद किया तो 30 लाख रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर पीड़ित और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अदालत को बताया कि धमकी और रुपये मांगने की ऑडियो भी उसके पास सुरक्षित है। अदालत के आदेश पर जनकपुरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

ऑडियो बनी साक्ष्य, पुलिस करेगी जांच

पीड़ित धर्मेंद्र सिंह पाल का दावा है कि आरोपियों की ओर से 30 लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है। इसी आधार पर अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ऑडियो समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच करेगी।

आम सवाल

धर्मेंद्र सिंह पाल ने किस प्रकार की शिकायत की?
धर्मेंद्र सिंह पाल ने लिव-इन संबंधों की आड़ में लाखों रुपये वसूलने और 30 लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया है।
Parnav Aggarwal

लेखक के बारे में

Parnav Aggarwal

प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।

परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।

कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।

कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।