ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहल्की बारिश ने स्मार्ट सिटी की खोल दी पोल

हल्की बारिश ने स्मार्ट सिटी की खोल दी पोल

नगर नगम ने स्मार्ट सिटी में नाला सफाई होने का दावा किया था। नगर निगम अफसरों का दावा है कि अब तक 70 फीसदी नालों की सफाई हो चुकी है। लेकिन शनिवार को...

हल्की बारिश ने स्मार्ट सिटी की खोल दी पोल
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 12 Jun 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर नगम ने स्मार्ट सिटी में नाला सफाई होने का दावा किया था। नगर निगम अफसरों का दावा है कि अब तक 70 फीसदी नालों की सफाई हो चुकी है। लेकिन शनिवार को हुई हल्की बारिश ने ही निगम के दावों की पोल खोल दी। कई स्थानों पर जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पॉश कॉलोनियों में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों पर कीचड़ और पानी ने लोग परेशान रहे।

शनिवार सुबह के समय बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह मानसून की दस्तक से पहले की बारिश है। अगले कुछ दिनों में मानसून की दस्कत होगी। नगर निगम ने मानसून से पहले शहर के नालों की सफाई का दावा किया था। लेकिन, हल्की सी बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। दिल्ली रोड पर जलभराव हुआ। वहीं आवास विकास, हकीकतनगर, चंद्रनगर, नवीन नगर में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों पर जगह-जगह मिट्टी बैठने से पानी भर गया। जिससे कीचड़ से लोगों को खासा दिक्कत हुई। इसके साथ ही आउटर वाली कालोनियों में पानी की निकासी के कोई साधन नहीं होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई जगह लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को बड़ी समस्याएं हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें