संविदा-अस्थायी कर्मचारियों ने किया अधिकारों की लड़ाई का ऐलान
Saharanpur News - सहारनपुर में रविवार को संविदा और अस्थायी कर्मचारियों ने 'ऑल इंडिया कॉन्ट्रैक्ट एंड टेंपरेरी वर्कर्स यूनियन' की पहली बैठक आयोजित की। कर्मचारियों ने संगठन के समर्थन में नारे लगाए और यूनियन के माध्यम से अपने अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। महामंत्री मनमोहन सूद ने समान कार्य के लिए समान वेतन और नौकरी की सुरक्षा पर जोर दिया।

सहारनपुर। जनमंच परिसर में रविवार सुबह संविदा और अस्थायी कर्मचारियों ने एकजुट होकर “ऑल इंडिया कॉन्ट्रैक्ट एंड टेंपरेरी वर्कर्स यूनियन” की पहली उद्घाटन बैठक की। बैठक से पूर्व कर्मचारियों ने परिसर में जुटकर संगठन के समर्थन में नारे लगाए और एकता का संदेश दिया। महामंत्री मनमोहन सूद ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य संविदा और अस्थायी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाओं की सुनिश्चितता तथा नौकरी की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। अध्यक्ष दीपक भंवर ने कर्मचारियों अपने हक के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते हुए पदाधिकारियों को निष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में सुनील कुमार, मनोज सैनी, रकम सिंह, आकाश, रवि शरण, विजय दलहोत्रा, संजय, अनुज कुमार और अश्वनी कुमार शामिल रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक कर्मचारियों को जोड़ने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



