जमीन विवाद में मारपीट, महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप
Saharanpur News - जमीन विवाद में मारपीट, महिला के कपड़े फाड़ने का आरोपजमीन विवाद में मारपीट, महिला के कपड़े फाड़ने का आरोपजमीन विवाद में मारपीट, महिला के कपड़े फाड़ने क

जमीन विवाद में मारपीट, महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप छुटमलपुर, संवाददाता
थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव खुजनावर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में रिहान पुत्र मुस्तफा निवासी खुजनावर ने बताया कि गांव औरंगजेबपुर थाना भगवानपुर, हरिद्वार निवासी सुनीता ने वर्ष 2024 में दिलशाद पुत्र मसरूफ निवासी खुजनावर से 11 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज भी हो चुका था। बाद में करीब आठ माह पहले उक्त जमीन उसकी मां सायरा और चाची सुल्ताना ने सुनीता से खरीद ली थी。
जमीन खरीदने की शर्तें
तहरीर के अनुसार जमीन खरीदते समय तय हुआ था कि सुनीता पहले अपनी मक्का की फसल काट लेगी, उसके बाद खेत खाली कर दिया जाएगा। आरोप है कि 11 मई को सुनीता खेत में मक्का बोने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंची थी, तभी दिलशाद, सदाकत, शराफत और कासिम वहां पहुंचे और मक्का बोने से रोकते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।रिहान का आरोप है कि शोर सुनकर वह और उसके पिता मुस्तफा मौके पर पहुंचे तो विपक्षी पक्ष ने सुनीता के साथ मारपीट कर कपड़े भी फाड़ दिए। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उसके हाथ की अंगुली अंगुली टूट गई। आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष एक पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी जाते समय दोबारा खेत पर आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए।फतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


