ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरकुंबले ने बिना किसी के दबाव में दिया पद से त्यागपत्र : राजीव शुक्ला

कुंबले ने बिना किसी के दबाव में दिया पद से त्यागपत्र : राजीव शुक्ला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच चल रहे विवाद की खबरों को लेकर आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अनिल कुंबले ने बिना किसी दबाव...

कुंबले ने बिना किसी के दबाव में दिया पद से त्यागपत्र : राजीव शुक्ला
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 30 Jun 2017 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच चल रहे विवाद की खबरों को लेकर आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अनिल कुंबले ने बिना किसी दबाव त्यागपत्र दिया है। इसके बाद नये कोच के लिए आवेदन मांगे गये हैं। सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला सहारनपुर प्रीमियर लीग के विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत करने के लिए सहारनपुर पहुंचे थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव युद्धवीर सिंह भी सहारनपुर पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए इस तरह के आयोजनों का अहम रोल होता है। सहारनपुर का क्रिकेट आगे बढ़ रहा है। एक दशक पहले तक खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया दोषपूर्ण होने के कारण सहारनपुर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा था। इस कारण प्रतिभा होने के बावजूद सहारनपुर का क्रिकेट पिछड़ रहा था। लेकिन उन्होंने अब चयन प्रक्रिया में कई बदलाव कराए हैं। इससे ब्लॉक लेवल, जिला लेवल, मंडल लेवल के बाद क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन होता है। इस कारण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस दौर में सहारनपुर के छह से अधिक खिलाड़ी प्रदेश की टीम में खेल रहे हैं। इसके बाद भारतीय टीम के चल रहे विवाद को लेकर सवाल पूछा गया तो आईपीएल चेयरमैन ने बचाव किया। उन्होंने कहा कि अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच कुछ भी नहीं था। अनिल कुंबले ने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव में कोच के पद से त्यागपत्र दिया था। जो उनका अपना निर्णय था। उनके त्यागपत्र के बाद नये कोच की तलाश की जा रही है। इसके कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। जल्द ही नये कोच के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सहारनपुर में क्रिकेट एकेडमी बनावाने का होगा प्रयास राजीव शुक्ला और युद्धवीर सिंह ने कहा कि सहारनपुर में क्रिकेट की नई पौध तैयार हो रही है। जनपद में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में क्रिकेट प्रतिभा को देखते हुए वे सहारनपुर में क्रिकेट एकेडमी खालने का प्रस्ताव तैयार करेंगे। उनका पूरा प्रयास होगा कि सहारनपुर में क्रिकेट एकेड़मी की स्थापना हो। खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित सहारनपुर डिस्ट्रीक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराई गई प्रथम सहारनपुर प्रीमियर लीग की विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंबाला रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में राजीव शुक्ला और युद्धवीर सिंह ने विजेता टीम ब्रांडेड स्पोर्ट्स को 51 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सहारनपुर के पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अकरम सैफी, अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव अतीफुर्रहमान, संरक्षक महेंद्र तनेजा व कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद, बेहट विधायक नरेश सैनी, देहात विधायक मसूद अख्तर, जिलाध्क्ष शशि वालिया आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें