ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरकांवड़ यात्रा: भोलों पर आज हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

कांवड़ यात्रा: भोलों पर आज हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

कांवड़ियों पर आज दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। कमिश्नर संजय कुमार कांवड़ियो पर पुष्प वर्षा करंगे। सदर तहसील में पुष्प वर्षा को लेकर उद्यान विभाग के कर्मचारी तैयारी में लगे हुए...

कांवड़ यात्रा: भोलों पर आज हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 26 Jul 2019 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कांवड़ियों पर आज दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। कमिश्नर संजय कुमार कांवड़ियो पर पुष्प वर्षा करंगे। सदर तहसील में पुष्प वर्षा को लेकर उद्यान विभाग के कर्मचारी तैयारी में लगे हुए हैं।

बता दें कि इन दिनों तेज कदमों के साथ कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। जलाभिषेक का समय नजदीक आते ही कांवड़ियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। बारिश ने भोलों का उत्साह दोगुना कर दिया है। भव्य कांवड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ शिवभक्त की जयकार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। खड़ी कांवड़ लेकर भी भक्त जा रहे हैं। वही कांवड़ मार्ग पर पुलिस प्रशासन की ओर से दुपहिया वाहनो पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

खूब बना रहे मोबाइल से वीडियो

देहरादून रोड पर भोलो को उत्साह और रंग बिरंगी कांवड़ को देखने के लिए नगर वासियों की भीड़ उमड़ रही है। शाम के समय नगरवासी भोलों की सेवा करने के साथ उनके डांस और मनमोहक झांकियों की तस्वीर मोबाइल से लेते हुए नजर आ जांएगे। बच्चों में कांवड़ियों की सेवा करने का अच्छा खासा उत्साह है। माता-पिता के साथ शिविरों में कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं।

दुपहिया वाहनों पर भी रोक

कांवड़ मार्ग पर पुलिस ने दुपहिया वाहन पर भी पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया है। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर दुपहिया वाहनों को दूसरे रास्ते से होकर अपने गंत्वय तक पहुंचना पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें