ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरकरवाचौथ: आज जमीं पर उतरेगा चांद

करवाचौथ: आज जमीं पर उतरेगा चांद

विवाहिताओं ने करवाचौथ की पूरी तैयारियां कर ली है। गुरुवार महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत...

करवाचौथ: आज जमीं पर उतरेगा चांद
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 17 Oct 2019 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

विवाहिताओं ने करवाचौथ की पूरी तैयारियां कर ली है। गुरुवार महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखेंगी। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ रही। जहां महिलाओं ने कपड़े की दुकानों पर साड़ियां खरीदी तो वहीं ब्यूटी पार्लरों पर देर शाम तक हाथों में मेहंदी रचवाई तथा फेशियल भी करवाया। करवाचौथ का चांद गुरुवार रात्रि 8:17 बजे पर निकलेगा।

करवाचौथ व्रत को लेकर जितना उत्साह महिलाओं में है उससे अधिक उत्साह पुरूषों में भी देखने को मिला। बाजार में महिलाएं अपने सजने संवरने का सामान खरीद रही हैं तो पति अपनी पत्नियों के लिए इसी बाजार से कुछ खास तोहफा तलाश रहे थे। केवल महिलाएं ही नहीं पति भी व्रत रखेंगे। करवा चौथ त्यौहार की तैयारियों के लिए बाजार में निकले जोड़ों से पूछा तो उन्होंने बताया कि करवाचौथ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित अमित भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को करवाचौथ मनाया जाएगा। करवाचौथ का चांद 8 बजकर 17 मिनट पर उदय होगा।

ब्यूटी पार्लरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सजने संवरने के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं की मानें तो पिछले चार दिनों से एडवांस बुकिंग पार्लरों में चल रही है। महिलाएं जहां स्किन पर ज्यादा ध्यान दे रही है इसके अलावा फेशियल, ब्लीच, वैक्सिंग, पेडिक्योर और मेनिक्योर शामिल है। जेवी जैन रोड स्थित न्यू ब्यूटी लुक संचालक अरमान खान का कहना है कि उन्हें बैठने तक की फुर्सत नहीं मिल रही।

महिलाओं ने खरीदे करवेकरवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने करवों की जमकर खरीदारी की। इस तरह से करवों की खूब बिक्री हुई। कोर्ट रोड, हकीकत नगर, नेहरू मार्केट, दिल्ली रोड पर लगने वाली करवों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें