पति की दीर्घायु को सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - नानौता में सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। उत्साह के साथ परिवार की बड़ी महिलाओं ने नव-विवाहिताओं को कथाएं सुनाईं। चंद्रमा के निकलने पर पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने पति...

पति की दीर्घायु को सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत

नानौता। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। महिलाओं मे त्यौहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। परिवार की बड़ी महिलाओं ने नव-विवाहिताओं को करवाचौथ की कथाएं सुनाई। देर शाम चंद्रोदय होने से पहले ही घरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। चंद्रमा के निकलने पर व्रत रही महिलाओं ने छलनी में दीपक रखकर अपने सुहाग व चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों जलपान ग्रहण कर व्रत का पारण किया। रविवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना की। महिलाओं ने छलनी में दीपक रखकर पति का दीदार करने के साथ ही चंद्रमा का दीदार किया। कथा में अंजू, रक्षा नामदेव, कुमुद पुंडीर, रेणु, सोनिया, पूनम, वंशिका, मुस्कान, रीना, रुचि रुहेला आदि रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।