पत्रकारिता दिवस पर शिक्षक व चिकित्सक सम्मानित
Saharanpur News - नागल में आयोजित पत्रकारिता संगोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। सोशल मीडिया के प्रभाव से पत्रकारिता में बदलाव आया है, परंतु अखबारों को अभी भी सबसे विश्वसनीय माना जाता है। कार्यक्रम में शिक्षकों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

नागल। प्रेस क्लब नागल के तत्वावधान में आयोजित पत्रकारिता विषयक संगोष्टी व सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता ही अन्य स्तंभों को भी मजबूती से खड़ा रखे हुए है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुछ अवांछित तत्वों के घुस जाने पत्रकारिता बेबस हुई है, जबकि सोशल मीडिया के अत्यधिक एक्टिव होने से पत्रकारिता के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। इसके बावजूद देश में अभी भी अखबारों को ही सबसे अधिक विश्वसनीय माना जाता है। कार्यक्रम में शिक्षकों, चिकित्सकों व समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक पूरा करने वाले अजय अग्रवाल, ओमप्रकाश जैन, सुनील चौधरी को विशेष प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बिरम सिंह, डॉ अंजू वालिया, आशुतोष गुप्ता, मानसिंह सैनी, कपिल डावर, दीपक गुप्ता, विपिन हांडा आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


