ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरजापान के इंजीनियर बनाएंगे इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर

जापान के इंजीनियर बनाएंगे इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर

इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को जापान के इंजीनियर बनाएंगे। शुक्रवार को जापान की कंपनी एनपीसी के इंजीनियर सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने कंट्रोल...

जापान के इंजीनियर बनाएंगे इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 17 Sep 2021 04:02 AM
ऐप पर पढ़ें

इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को जापान के इंजीनियर बनाएंगे। शुक्रवार को जापान की कंपनी एनपीसी के इंजीनियर सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की प्रगति रिपोर्ट को देखा। पूरे शहर का भ्रमण किया। सेंटर का काम 26 सितंबर तक पूरा करना होगा। इसके बाद शहर का यातायात तीसरी आंख की निगरानी में होगा।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत सहारनपुर में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना होनी है। हाल ही में अपर मुख्य सचिव ने कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया था, जिसके बाद उन्होंने 25 सितंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। तभी से ही योजना पर तेजी से काम हो रहा है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि 26 सितंबर को लखनऊ में पीएम मोदी विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को जापान की कंपनी एनपीसी के इंजीनियर मासाहिरो यामागुची सहारनपुर में आए। उन्होंने नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ मिलकर पूरे शहर का भ्रमण किया। इसके बाद इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में कितना कार्य हुआ, उसकी प्रगति रिपोर्ट को देखा। 26 सितंबर तक हर हाल में कमांड एंड सेंटर का काम पूरा किया जाना है।

-950 लोकेशन पर लगेंगे कैमरे

महानगर सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा। पूरे शहर में 950 से अधिक स्थनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसमें भीड़ वाले क्षेत्र, मुख्य बाजार और व्यस्त सड़क और चौराहे भी शामिल होंगे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े