आयुष के उत्थान को भाजपा सरकार ने दिया बढ़ावा : बृजेश सिंह
Saharanpur News - जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन हुआ। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुवंर बृजेश सिंह ने छात्रों को व्हाइट कोट पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। उन्होंने आयुर्वेद की महत्ता और इसकी प्राचीनता पर भी प्रकाश डाला।
जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुवंर बृजेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से व्हाइट कोट पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के बैच 2021-22 व 2022-23 में उच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शनिवार को कालेज परिसर में आयोजित हुए इंडक्शन प्रोग्राम कम व्हाइट कोट सेरेमनी में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद दुनिया की सबसे पुरानी थेरेपी है। कहा कि बीयूएएमएस करने वाले विद्यार्थियों को गर्व होना चाहिए कि वह ऐसी थेरेपी को सीख रहे हैं।
कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा आयुष के उत्थान के लिए वर्ष 2017 से अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि आपने जो आज व्हाहट कोट पहना है यह एक जिम्मेदारी है जिसमे आपकों लोगों की सेवा करने का भार आपके कंधों पर आ गया है। संस्था के डायरेक्टर डॉ. अनवर सईद और सचिव डॉ. अख्तर सईद ने अतिथियों को बुके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं मिस्बा राव, रूफेदा नवल व इल्मा को सम्मानित किया गया। डॉ. अहतेशामुलहक सिद्दीकी, डॉ. इकरा, प्राचार्य प्रो. अनीस अहमद, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग, डॉ. फसीह, डॉ. रिहाना अलवी, डॉ. रिफत अली, डॉ. युनूस, डॉ. सलीमुर्रहमान, डॉ. नवेद अख्तर और डॉ. फुरकान आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




