लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


शनिवार को आईफोन के कुछ मॉडल्स बंद हो गए। अचानक मोबाइलों के बंद होने से ग्राहकों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। नाराज युवकों ने कोतवाली नगर में जमकर हंगामा किया। श्रीराम चौक स्थित मोबाइल शॉप से फाइनेंस पर फोन खरीदने वाले दर्जनों युवक दुकान के बाहर जमा हो गए और दुकानदार पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि उनके आईफोन एक-एक करके अपने आप रीसेट होकर बंद हो गए। दाबकी जुनारदार निवासी अली ने बताया कि किस्ते पूरी भरने के बाद भी जब वह शिकायत लेकर दुकान पहुंचे तो दुकानदार ने अतिरिक्त पैसे मांग लिए। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 15 दिन पहले ऐसे ही सैकड़ों फोन बंद हुए थे।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ेंगोकलपुर निवासी रिहान ने बताया कि तीन दिन पहले लिया गया उनका फाइनेंस वाला आइफोन शनिवार को अचानक लॉक हो गया। सुमित ने बताया कि दो महीने पहले 40 हजार रुपये में खरीदा था। शिकायत करने पर भी दुकानदार अतिरिक्त रकम मांगता है। मौके पर भीड़ बढ़ने पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण तनेजा का कहना है कि यह मामला दुकानदार का नहीं, बल्कि फाइनेंस कंपनी या तकनीकी खामी से जुड़ा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।