ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरकिसान नेताओं को धमकी देने के मामले में जांच शुरू

किसान नेताओं को धमकी देने के मामले में जांच शुरू

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को लखनऊ में एक धमकी भरा पत्र मिला है। सहारनपुर के देवबंद निवासी युवक के नाम से धमकी दी गई,...

किसान नेताओं को धमकी देने के मामले में जांच शुरू
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 30 Nov 2021 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को लखनऊ में एक धमकी भरा पत्र मिला है। सहारनपुर के देवबंद निवासी युवक के नाम से धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लखनऊ के किसान मंच के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के थाना आलमबाग ने मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि देवबंद के अजमल नाम के व्यक्ति ने धमकी दी है। लखनऊ पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सहारनपुर में भी मामले की छानबीन की जा रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लखनऊ पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें