एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Saharanpur News - सहारनपुर में एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 64 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति विमला वाई थीं। यह आयोजन शहर की प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित करने की थीम पर आधारित था।

सहारनपुर। एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में शहर की उन प्रतिभाशाली बेटियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनके उत्कृष्ट कार्यों से सहारनपुर का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक रोशन हो रहा है। संस्था ने बताया कि शहर की बेटियों को सम्मानित करना उसकी शुरुआत से ही प्रमुख थीम रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति विमला वाई रहीं। उनके साथ निदेशक रसीपा सीमा अग्रवाल, गौरी साइंटिफिक इंडस्ट्रीज की निदेशक गौरी महाजन तथा बाला जी ट्रेडिंग कंपनी की प्रबंध निदेशक दीपांशी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक ओसविन टेरेंस, अध्यक्ष रश्मी टेरेंस, राहुल गुंडेव, शशांक शर्मा, संदीप शर्मा, ज्योति चौहान, जसपाल भट्टी, आयुष जैन, वीरेंद्र मान, गीता चौहान, नीलू खान, पिया मोली, मैडी शर्मा रहे। 0-11 महिलाओं को स्टार ए सहारनपुर अवार्ड से सम्मानि किया गया एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 11 महिलाओं जिसमें प्रेरणा लखेरा, डॉ सौम्या करणवाल, खुशबू अरोड़ा, शिल्पा कोहली, रितु मुतनेजा, श्रुति लूथरा डांग, अचला गर्ग, शुभांगी खन्ना, सियोना मल्होत्रा, वीनू शर्मा, प्रीति गर्ग को स्टार-ए-सहारनपुर अवार्ड से सम्मानित किया। 0-31 महिलाओं को शान-ए सहारनपुर अवार्ड से सम्मानित किया गया वृंदा मदान, योगिता राणा, दीपिका कंबोज, वर्णिता गर्ग, कुंजन वर्मा, वंदिता यादव, नव्या सैनी, शक्ति सैनी, हरसिमरत कौर, मेहल गुप्ता, आंचल बजाज, नंदिनी अरोड़ा, दिव्या क्वात्रा, मेघा चड्ढा, श्रेया अग्रवाल, करुणा कालरा, निशी चौहान वत्स, प्रभजोत कौर, सोनिया कपूर, शालिनी त्यागी, मिशा खुराना, सोनम अत्री, अंगिर जैन, मेघना श्रीवास्तव, दीया पंवार, भीमा भट्ट, ममता मदान, प्रियंका मदान, सीमा तनेजा, प्रिया टिहरी, सोनिया आनंद को शान-ए-सहारनपुर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 0-22 महिलाओं को पॉवर एंजल्स अवार्ड से सम्मानित किया गया पूजा गिल्होत्रा, शुभवारी चौहान, सीमा शर्मा, शालू, सैनी, पल्लवी शर्मा, पारुल शर्मा, दीपिका मदान, श्वेता चौकारा, शबाना रईस, खदीजा तौकीर, अंजू आहूजा, प्रिया कथूरिया, ऋचा भटनागर, विभु भाटिया, प्रभजोत कौर, वंशिका बजाज, अमर ज्योति, अलीना जुबैरी, प्रियंका आनंद, अपूर्वा शर्मा, दिव्या भटेजा शाह, अदिति सचदेवा, लवलीन चावला को पावर एंजल्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्रीनिधि चक्रवर्ती, ताशी नारंग को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया.
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



