दुबई में फंसा युवक सकुशल सहारनपुर लौटा

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

सहारनपुर के संजीव शर्मा का बेटा प्रियम दुबई में कानूनी समस्या में फंसने के बाद घर लौट आया है। प्रियम 10 जून 2025 को इंटरनेशनल बिजनेस रिलेशनशिप की पढ़ाई के लिए दुबई गया था। ईरान के मिसाइल हमले के बाद उसे हिरासत में लिया गया था। विधायक राजीव गुंबर ने केंद्र सरकार से संपर्क कर उसकी रिहाई सुनिश्चित कराई।

दुबई में फंसा युवक सकुशल सहारनपुर लौटा

सहारनपुर, संवाददाता। महानगर के गोपाल नगर, नुमाइश कैंप निवासी संजीव शर्मा का बेटा प्रियम शर्मा दुबई में कानूनी अड़चन में फंसने के बाद सकुशल अपने घर लौट आया है। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए जनप्रतिनिधियों और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रियम शर्मा 10 जून 2025 को इंटरनेशनल बिजनेस रिलेशनशिप की पढ़ाई के लिए दुबई गया था। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ गईं। बताया जाता है कि ईरान की ओर से दुबई पर किए गए मिसाइल हमले को वहां की सुरक्षा प्रणाली ने निष्क्रिय कर दिया। इस घटना का एक वीडियो प्रियम ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें हमले को बेअसर बताया गया था।

वीडियो को आधार बनाकर स्थानीय प्रशासन ने इसे संवेदनशील और आपत्तिजनक मानते हुए प्रियम को अबू धाबी की अल सदर जेल में हिरासत में ले लिया। इस सूचना के बाद परिजनों में चिंता बढ़ गई और उन्होंने विधायक राजीव गुंबर से संपर्क किया। विधायक राजीव गुंबर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित किया। उन्होंने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से संपर्क कर भारतीय दूतावास के माध्यम से हस्तक्षेप कराया। इसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रयासों से प्रियम की रिहाई सुनिश्चित हो सकी। सकुशल घर लौटने पर परिवारजनों ने विधायक राजीव गुंबर से मुलाकात कर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि समय पर हस्तक्षेप न होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।