आईआईए व अरुणाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज के बीच 16 एमओयू

Apr 08, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - असम राजभवन में हुआ स्वागत आईआईए व अरुणाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज के बीच 16 एमओयू आईआईए व अरुणाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज के बीच 16 एमओयू आई

आईआईए व अरुणाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज के बीच 16 एमओयू

सहारनपुर संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में 25 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल अरुणाचल प्रदेश स्थित अरुणाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज के दौरे पर पहुंचा। इस दौरान आईआईए सदस्यों ने विश्वविद्यालय के साथ 16 एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी सोना, नामसाई जिले के विधायकगण, विश्वविद्यालय की प्रेजिडेंट गार्गी लोचन, चेयरमैन अश्वनी लोचन, वाइस चांसलर मि. झा की मौजूदगी में एमओयू हस्ताक्षर की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी स्थित लोक भवन में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के आतिथ्य में पहुंचा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर असम के आयुक्त उद्योग नरेंद्र शाह ने राज्य के औद्योगिक विकास और संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। दिनेश गोयल ने आईआईए की गतिविधियों, उद्योग विकास और शिक्षा-उद्योग सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहारनपुर से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, संजीव अरोड़ा, कृष्ण राजीव सिंघल और राजेश सपरा आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।