मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर किया विचार विमर्श

Dec 10, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक मीटिंग बेहट में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आधार कार्ड सेंटर, गन्ने का भुगतान, अलाव जलाने और आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग की गई।

मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर किया विचार विमर्श

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक मीटिंग तहसील बेहट परिसर में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की गई। बुधवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत की अध्यक्षता बृजपाल राणा तथा संचालन सचिन कुमार शर्मा ने किया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगो को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार विजय कुमार को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि लोगों कोआधार कार्ड बनवाने में परेशानी हो रही है, इसलिए बेहट और छुटमलपुर में और अधिक सेन्टर खोले जाएँ।

किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान जल्दी कराया जाये तथा आपूर्ति विभाग की कार्यशैली दुरुस्त की जाए। इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए कस्बे के चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराए जाने तथा आवारा पशुओ को पकड़‌वाकर गौशाला में भिजवाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालो में संगठन के तहसील बेहट अध्यक्ष अनुज शर्मा, सचिन कुमार शर्मा, ब्रजपाल राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मुजफराबाद सोम प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष साढ़ौली कदीम चौधरी आबिद, मान सिंह राणा मांगेराम शर्मा, ब्रजपाल पंवार, ईसम सिहं लक्ष्मी चन्द, आलमगीर आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।