ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसाइकिल इवेंट कर भारतीय एथलीटों का बढ़ाया उत्साह

साइकिल इवेंट कर भारतीय एथलीटों का बढ़ाया उत्साह

भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित चीयर फॉर इंडिया अभियान के अंतर्गत साइकिल इवेंट का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी...

साइकिल इवेंट कर भारतीय एथलीटों का बढ़ाया उत्साह
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 02 Aug 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित चीयर फॉर इंडिया अभियान के अंतर्गत साइकिल इवेंट का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं द्वारा टोक्यों ओलंपिक में एथलीट का उत्साह बढ़ाने को किया गया चीयर-फॉर-इंडिया अभियान सराहनीय कदम है।

सोमवार को चीयर फॉर इंडिया कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भारत माता की जयकारा लगाते हुए सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर पहुंचा माल्यपर्ण कर यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। उन्होंने कहा कि युवाओं की उर्जा से ही देश का विकास का संभव है। सैनी ने कहा कि युवाओं के इस उत्साह वर्धन से देश ओलपिंक में भाग ले रहे भारतीय एथलीट को उर्जा मिलेगी और वह देश के लिए पूरी ताकत के साथ मेडल अर्जित कर देश का मान बढ़ाएंगें। युवा मोर्चा के जिला संयोजक विपिन सिरोही और जिला प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण बड़ा ने कहा कि उनका यह अभियान आठ अगस्त तक चलेगा। जिसमे पैदल चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, ध्यान, प्रार्थना, पढ़ना, लेखन समेत जल्दी उठना समेत अनुशासन की भावना पैदा करने वाले जैसे कार्य किए जाएगें। उन्होंने कहा कि पीए मोदी भी ओलपिंक में भाग ले रहे एथलीट को इसी अभियान के माध्यम से उत्साह वर्धन कर रहे हैं। इस दौरान शुभम त्रूागी, राजू पंडित, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, सोनित कश्यप, उपेंद्र चौधरी, पंकज अवाना, सचिन प्रधान, अंकुर चौधरी, शिवम शर्मा और दिव्यांशू कश्यप आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें