निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब मिलेगी 85000 तक की सहायता

निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब मिलेगी 85000 तक की सहायता

संक्षेप:

Saharanpur News - सहारनपुर में निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि की गई है। सामान्य विवाह पर 65 हजार, अंतर्जातीय विवाह पर 75 हजार और सामूहिक विवाह में 85 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। पहले यह राशि क्रमशः 55 हजार, 61 हजार और 65 हजार थी। यह निर्णय श्रमिक परिवारों को आर्थिक मदद देगा।

Nov 10, 2025 04:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

सहारनपुर। महंगाई के दौर में निर्माण श्रमिकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने श्रमिकों की बेटियों के विवाह में दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में बढ़ोतरी की है। अब सामान्य विवाह पर 65 हजार, अंतर्जातीय विवाह पर 75 हजार और सामूहिक विवाह में शामिल होने पर 85 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही विवाह आयोजन के लिए मिलने वाली राशि भी सात हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी गई है। श्रम विभाग के अनुसार, पहले यह सहायता राशि क्रमशः 55 हजार, 61 हजार और 65 हजार रुपए होती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नई दरें लागू होने से जिले के लाखों पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। श्रमिक संगठनों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हालांकि महंगाई के मद्देनजर बढ़ोत्तरी कम है लेकिन सरकार ने इस बाबत सोचा, वो अपने आप में बड़ी बात है और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बड़ा सहयोग है। विवाह सहायता में हुई यह बढ़ोतरी न केवल श्रमिक परिवारों की आर्थिक चिंता कम करेगी, बल्कि बेटियों के विवाह जैसे सामाजिक अवसरों पर सम्मानजनक सहयोग भी प्रदान करेगी। उधर, बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, बढ़ी हुई राशि का लाभ उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जो बोर्ड में पंजीकृत हैं। एएलसी प्रवीण दत्त ने बताया कि निर्माण श्रमिकों की पुत्री की शादी के लिए सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। शासनादेश आ गया है। पंजीकृत लोगों को लाभ प्रदान किया जाएगा।