ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरवारदात : पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाई

वारदात : पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाई

गृह क्लेश ने भरे पूरे परिवार को तबाह करके रख दिया। पति ने पहले गला दबाकर पत्नी की हत्या की, उसके बाद खुद फांसी पर झूल गया। पति द्वारा छोड़े गए...

वारदात : पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाई
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 17 Sep 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

गृह क्लेश ने भरे पूरे परिवार को तबाह करके रख दिया। पति ने पहले गला दबाकर पत्नी की हत्या की, उसके बाद खुद फांसी पर झूल गया। पति द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में गृह क्लेश के चलते पत्नी की हत्या करने का जिक्र है। दर्दनाक पहलू यह है कि 10 दिन पहले ही दंपति के यहां बच्चे का जन्म हुआ था। इस घटना के बाद नवजात भी अनाथ हो गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

दुखद घटना थाना देवबंद क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरागवी की है। दलीप कुमार (26) की शादी डेढ़ साल पहले गांव सबदलपुर की प्रतिभा (22) से हुई थी। दिलीप कुमार उत्तराखंड में किसी कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। 10 दिन पहले ही उसका बेटा हुआ था। फिलहाल दिलीप कुमार गांव आया हुआ था। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। माना जा रहा है गृह क्लेश के चलते गुरुवार दोपहर दिलीप ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की। उसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें दिलीप ने गृह क्लेश के चलते पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी पर झूलने की बात लिखी है।

उधर, घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।

-सुबह ही मां को भेज दिया था मामा के यहां

सुसाइड नोट से साफ है कि दिलीप ने वारदात को प्लान के तहत अंजाम दिया। इसके चलते गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे मां को मामा के यहां भेज दिया था। उसके बाद वारदात को अंजाम दे दिया।

-आत्महत्या की उड़ी थी अफवाह

पहले गांव में दिलीप और उसकी पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की अफवाह उड़ी, लेकिन जब पुलिस टीम घर में पहुंची और तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला। उसके बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो गई। कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा न बताया कि दलीप ने आत्महत्या से पूर्व सुसाईड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने की बात की लिखी है। हालांकि प्रतिभा की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

-वर्जन

मौके पर सुसाइड नोट मिला है। उसमें पति ने गृह क्लेश के चलते पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की बात लिखी है। फिर भी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की तफ्तीश करने में जुटी है।

-डा. एस. चनप्पा, एसएसपी।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े