जेवी जैन कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Saharanpur News - मंगलवार को जेवी जैन कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स के प्रवेश एवं प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। इस शिविर का संचालन प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल के निर्देशन में हुआ। मुख्य प्रशिक्षक अनिल भारद्वाज ने छात्रों को अनुशासन, राष्ट्र निर्माण और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में कई प्रमुख शिक्षकों की भूमिका रही।

सहारनपुर संवाददाता मंगलवार को जेवी जैन कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स के प्रवेश एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय इस शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल के निर्देशन में कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो. पंकज गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर के दौरान मुख्य प्रशिक्षक अनिल भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को रोवर्स-रेंजर्स की मूल भावना से अवगत कराते हुए अनुशासन, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता, इष्ट प्रार्थना, झंडा गीत, शिष्टाचार एवं सीटी संकेतों की जानकारी दी। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार और ध्वज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में रोवर्स प्रभारी डॉ. पंकज कुमार एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. रेशमा देवी की विशेष भूमिका रही।
इसके अतिरिक्त डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. बबीता, डॉ. हिमानी, डॉ. संजय कुमार एवं अजय कुमार भी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


