सांसद इमरान मसूद का वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर का वीडियो वायरल

Jan 25, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद का वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्रा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने ट्रेन के कर्मचारियों से बातचीत की, जिसमें कर्मचारियों ने कम मानदेय और लंबी ड्यूटी के बारे में चिंता जताई। मसूद ने रेलवे मंत्री से इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया।

सांसद इमरान मसूद का वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर का वीडियो वायरल

सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद का वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सांसद ट्रेन के अंदर फोन पर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पास वंदेभारत एक्सप्रेस के कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों के कम मानदेय को लेकर चिंता जताई। सांसद इमरान मसूद वंदेभारत एक्सप्रेस से सीतापुर में आयोजित एक रैली में शामिल होने गए थे। वापसी में भी उन्होंने वंदेभारत ट्रेन से ही सीतापुर से सहारनपुर तक का सफर किया। उल्लेखनीय है कि वंदेभारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26503) सुबह 05:05 बजे सहारनपुर से रवाना होकर दोपहर 12:36 बजे सीतापुर पहुंचती है, जबकि वापसी में यही ट्रेन 26504 बनकर दोपहर 04:33 बजे सीतापुर से चलकर रात 11:50 बजे सहारनपुर पहुंचती है।

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान सांसद को वही स्टाफ दोनों ओर की यात्रा में दिखाई दिया। इस पर उन्होंने कर्मचारियों से सवाल किया, तो कर्मचारियों ने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रेस का स्टाफ करीब 19 घंटे तक ड्यूटी करता है, जिसके बदले उन्हें मात्र 10 से 11 हजार रुपये मानदेय मिलता है। इस बातचीत के दौरान सांसद इमरान मसूद ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए इस विषय को रेल मंत्री के समक्ष उठाने और समाधान कराने का आश्वासन दिया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों की लंबी ड्यूटी और कम मानदेय को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;