ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरदेश के विकास में व्यापारियों का अहम योगदान: जसवंत

देश के विकास में व्यापारियों का अहम योगदान: जसवंत

देश के विकास में व्यापारियों का अहम योगदान: जसवंत

देश के विकास में व्यापारियों का अहम योगदान: जसवंत
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 26 Jun 2022 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के संसदीय औधोगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि देश और समाज के विकास में व्यापारियों का अहम योगदान है।

उत्तर प्रदेश व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा व्यापारियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा व्यापारियों की सहयोगी रही है। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि चुनाव में नगर व क्षेत्र के व्यापारियों ने उन्हें जिताने में अहम योगदान दिया है। नगर मंडल प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। व्यापार मंडल की ओर से जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, पंकज जैन, राजकुमार सैन, राजू जैन आदि ने मंत्री जसवंत सैनी, विधायक मुकेश चौधरी व सुरेंद्र शर्मा को स्मृति चिन्ह व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा नेता प्रमोद कौशिक, पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी, पवनसिंह राठौर, नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, विस्तारक संजय उपाध्याय, शिवचरण वर्मा, प्रदीप नामदेव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा जैन, शिवांगी शर्मा, पूजा कश्यप, अजय सैनी, रविश सैनी, राजेश शर्मा, मनीष चौधरी, दिवाकर अग्रवाल आदि रहे। अध्यक्षता सतीश सिंघल व संचालन राजन शर्मा ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें