Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsHousing Development Council Issues Notices to Over 30 Traders for Commercial Use Violations
आवास विकास परिषद ने 30 व्यापारियों को दिए नोटिस, मची खलबली

आवास विकास परिषद ने 30 व्यापारियों को दिए नोटिस, मची खलबली

संक्षेप:

Saharanpur News - आवास विकास परिषद ने 30 से अधिक व्यापारियों को नोटिस जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि वे अपने भवनों को शमन कराएं, अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नोटिसों को अनुचित बताया। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने तत्काल नोटिस वापस लेने की मांग की है।

Thu, 20 Nov 2025 08:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

आवासीय मकानों का स्वरुप बदलने और कॉमर्शियल उपयोग किए जाने को लेकर आवास विकास परिषद ने 30 से ज्यादा व्यापारियों को नोटिस दिए हैं। कहा है कि अपने भवन को शमन कराएं अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी जिसे लेकर व्यापारियों में खलबली मच गई है। सभी व्यापारियों ने आवास विकास व्यापार संघ के बैनर तले इकट्ठा होकर परिषद की कार्रवाई का विरोध किया और नोटिसों को अनुचित, अमानवीय और व्यापारी-विरोधी बताते हुए आक्रोश जताया। व्यापार संघ पदाधिकारियों और व्यापारियों ने आवास विकास परिषद कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि परिषद द्वारा भेजे जा रहे नोटिसों से छोटे व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संघ अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अधिकांश व्यापारी महज 50-50 वर्ग गज में छोटी-छोटी दुकानें चलाकर अपने परिवारों का गुजारा करते हैं। ऐसे में ध्वस्तीकरण के नोटिस भेजकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने को, किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री अनमोल मल्होत्रा, शिवम गुप्ता, पुनीत सचदेवा, सौरभ कपूर तथा निशांत वर्मा आदि ने परिषद के निर्णय को मनमाना बताते हुए तत्काल नोटिस वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री रोहित जुनेजा तथा व्यापारी नेता अमित गर्ग ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि नोटिस वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। सुभाष सैनी, पुनीत सचदेवा, मनीष सचदेवा, सौरभ कपूर, शिवम गुप्ता, निशांत वर्मा, हर्ष, सुरेश अग्रवाल, राकेश सैनी, पीयूष जैन, वेदव्याल वर्मा, भीम सिंह, हरीभूषण राणा आदि रहे। -भवन का शमन ना कराने पर होगा ध्वस्तीकरण आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता नंदा वल्लभ ने बताया कि भवन का स्वरुप बदलने और कॉमर्शियल गतिविधि संचालित करने को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। गड़बड़ी मिलने पर नोटिस दिए जा रहे हैं कि वह अपने भवन को शमन करा लें अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।