ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरगृहमंत्री अमित शाह कल सहारनपुर आएंगे

गृहमंत्री अमित शाह कल सहारनपुर आएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 जनवरी को हेलीकाप्टर से सहारनपुर आएंगे। देहात विधान सभा क्षेत्र में प्रभावी वोटरों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद...

गृहमंत्री अमित शाह कल सहारनपुर आएंगे
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 27 Jan 2022 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 जनवरी को हेलीकाप्टर से सहारनपुर आएंगे। देहात विधान सभा क्षेत्र में प्रभावी वोटरों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद महानगर के शारदा नगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। साथ ही दिल्ली रोड स्थित एक वैंक्वेट हाल में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वेस्ट का फीड बैक लेंगे।

विधान सभा चुनाव में भाजपा ने वेस्ट में पूरी ताकत झोंक दी है। सहारनपुर यूपी का प्रवेश द्वार कहा जाता है। इसलिए वेस्ट को साधने के लिए नेताओं का सहारनपुर आना जारी है। दो दिसंबर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आए थे। उन्होंने मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था। बीते दिनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी आकर चुनावी माहौल को गरमा चुके हैं। अब एक बार फिर 29 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह सहारनपुर आ रहे हैं।

भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. महेन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि गृह मंत्री का हेलीकाप्टर देवबंद में उतरेगा। उसके बाद वह देहात विधान सभा क्षेत्र के कोटा में इंद्रप्रस्थ कालेज में प्रभावी वोटरों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद आईटीसी मार्ग स्थित न्यू शारदानगर में डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क करेंगे।

पश्चिमी क्षेत्र के मीडिया सह-संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें