ड्यूटी से हटाए जाने पर मानसिक तनाव में आए होमगार्ड ने खाया जहर
Saharanpur News - -जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप ड्यूटी से हटाए जाने पर मानसिक तनाव में आए होमगार्ड ने खाया जहर ड्यूटी से हटाए जाने पर

सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के हसनपुर निवासी एक होमगार्ड ने ड्यूटी से हटाए जाने से मानसिक तनाव में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसनपुरी निवासी होमगार्ड की मां सुदेश देवी ने बताया कि उनका बेटा सूरज शर्मा (27) होमगार्ड विभाग में तैनात है और उसी नौकरी के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि करीब आठ महीने पहले सूरज को बिना किसी नोटिस और स्पष्ट कारण के नौकरी ड्यूटी से हटा दिया गया। आरोप लगाया है कि सूरज को दोबारा ड्यटी पर रखने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।
आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार रुपये देने में असमर्थ है। सूरज ने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि सूरज की ड्यूटी पहले नगर आयुक्त आवास क्षेत्र में लगी हुई थी। ड्यूटी न मिलने की वजह से परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई। इसी वजह से होमगार्ड मानसिक तनाव में आ गया, जिसकी वजह से उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिला अस्पताल में होमगार्ड का ईलाज चल रहा है। एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि होमगार्ड के जहर खाने की मामले की जांच की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


