श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली पर्व
Saharanpur News - चिलकाना क्षेत्र में होली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। बाजारों में रंग और गुलाल की दुकानें सजी रहीं, और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाईचारे का संदेश दिया।

चिलकाना क्षेत्र में होली का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें होली पूजन के लिए देखी गईं। महिलाओं ने अपने बच्चों की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन किया। सुल्तानपुर के मोहल्ला कांजीमल, मोहल्ला कोठी वाला तथा पीठ बाजार सहित चिलकाना में हनुमान मंदिर के निकट होली पूजन एवं दहन की व्यवस्था की गई थी। पूर्व में गांव चौरा मंडी में हुए विवाद को ध्यान में रखते हुए थाना चिलकाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही, जिन स्थानों पर होलिका दहन होना था, वहां पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। होली पर्व के अवसर पर बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिली। विभिन्न स्थानों पर रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजी रहीं। लोग उत्साहपूर्वक रंग और गुलाल की खरीदारी करते नजर आए। खूब उड़ाया अबीर गुलाल भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली पर्व के अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नगरवासियों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ होली मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जायर हुसैन चांद, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सौरभ काम्बोज और सुधीर कुमार जैन विचार रखे। इस दौरान प्रवीण सैनी, हिमांशु गर्ग, पवन सैन, अनुपम जैन, राकेश ऐरन, सचिन कांबोज, मनोज रोहिला, बालकृष्ण शर्मा, संजय सिंघल, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



