ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरराममंदिर भूमिपूजन को होई अलर्ट, सात जोन और 31 सेक्टरों में बंटा जिला

राममंदिर भूमिपूजन को होई अलर्ट, सात जोन और 31 सेक्टरों में बंटा जिला

मंदिर निर्माण को भूमि पूजन कार्यक्रम बुधवार को होगा। इसके लिए सहारनपुर समेत पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया...

राममंदिर भूमिपूजन को होई अलर्ट, सात जोन और 31 सेक्टरों में बंटा जिला
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 04 Aug 2020 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मंदिर निर्माण को भूमि पूजन कार्यक्रम बुधवार को होगा। इसके लिए सहारनपुर समेत पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। खासकर सहारनपुर में हाईअलर्ट किया गया है। जिले को सात जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। सोशल मीडिया और खुराफातियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।

बुधवार को अयोध्या में राम मंदिन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। जिससे पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सहारनपुर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले को सात जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी पर जोनल अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है।

चेकिंग के बाद ही किसी वाहन को जिले में प्रवेश दिया जा रहा है।उधर, खुराफातियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग को अलर्ट किया गया है। धर्मगुरुओं से बात की गई है। जिससे सभी सौहार्द और शांति बनाए रखें। किसी तरह का हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए अलग से सैल बनाया गया है। अगले 24 घंटे तक सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिन्हित किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सभी पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिये गये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें