बाग ठेकेदार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

बाग ठेकेदार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायलबाग ठेकेदार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायलबाग ठेकेदार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायलबाग ठेकेदार सड़क

बाग ठेकेदार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

रामपुर मनिहारान। बुधवार की सुबह पूर्वी यमुना नहर के पुल पर किसी अज्ञात कार सवार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव नाई नगली उर्फ माजरी निवासी मोहम्मद हसन पुत्र अली हसन बुधवार की सुबह बाइक से बाग में जा रहा था। जैसे ही वह गांव सलेमपुर के पास पहुंचा तो तभी तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और कार सवार कार सहित फरार हो गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल मोहम्मद हसन को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सको ने गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।