ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहेलो सर...हमें ऑक्सीजन नहीं मिल रही, कहीं से इंतजाम करा दो

हेलो सर...हमें ऑक्सीजन नहीं मिल रही, कहीं से इंतजाम करा दो

हैलो सर, हमारा मरीज अस्पताल में भर्ती है। ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। कहीं से एक सिलेंडर का इंतजाम करा दो। सर...कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं कोई भर्ती नहीं...

हेलो सर...हमें ऑक्सीजन नहीं मिल रही, कहीं से इंतजाम करा दो
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 27 Apr 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

हैलो सर, हमारा मरीज अस्पताल में भर्ती है। ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। कहीं से एक सिलेंडर का इंतजाम करा दो। सर...कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं कोई भर्ती नहीं कर रहा है। कुछ मदद करो, भर्ती करा दो...। भाजपा कोविड हेल्पलाइन पर दिनभर इसी तरह की फोन कॉल आती रही। दिनभर में 55 से अधिक लोगों ने फोन पर अपनी समस्या बताई।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने कोविड हेल्प लाइन नंबर जारी किया था। जिस पर सुबह आठ बजे से रात को आठ बजे तक कोई भी अपनी समस्या बता सकता था। मंगलवार को पहले दिन निखिल मल्होत्रा, सुनील गुप्ता और विजय गुप्ता को फोन कॉल सुनने के लिए लगाया गया था। दिनभर में 55 से अधिक फोन कॉल कंट्रोल रूम में आई। जिसमें सबसे अधिक समस्या ऑक्सीजन को लेकर ही थी। जबकि, कुछ मरीजों ने अस्पताल में भर्ती न होने की समस्या बताई। जिस पर पहले तो पीड़ितों को चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह दिलाई गई। जो लोग जरूरतमंद थे उन्हें आवश्यकता अनुसार सहायता भी उपलब्ध कराई गई। भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि अधिकतर लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई है। जिससे उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। आगे भी यह हेल्प लाइन नंबर 9368444610 पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें