Saharanpur News: मूसलाधार बारिश से बढ़ा पांवधोई नदी का जलस्तर, कॉलोनियों और बाजारों में जलभराव

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने शहर की व्यवस्था को हिला दिया। पांवधोई नदी का जलस्तर बढ़ने से कॉलोनियों और बाजारों में पानी भर गया। स्थानीय निवासियों को जलभराव के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें प्रशासन और नगर निगम के कार्यशैली पर सवाल उठाने पड़े।

Saharanpur News: मूसलाधार बारिश से बढ़ा पांवधोई नदी का जलस्तर, कॉलोनियों और बाजारों में जलभराव

Saharanpur News: शुक्रवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार बारिश के कारण पांवधोई नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे नदी किनारे स्थित कई कॉलोनियों और बाजारों की सड़कें व गलियां पानी में डूब गईं। कई स्थानों पर पानी लोगों के घरों में भी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष बरसात से पहले नालों और नदी की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में ये दावे धराशायी हो जाते हैं।

स्थानीय निवासी रूपक सेठ और नितिन गुप्ता ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर साल जलभराव से लोगों को जूझना पड़ता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होते ही शहर की सड़कों और कॉलोनियों का हाल बदतर हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पांवधोई नदी और नालों की नियमित सफाई कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।