Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsHeavy Crowd at Saharanpur Railway Station and Bus Stops on Bhaiya Dooj Festival
भैयादूज पर ट्रेनों और बसों में रही यात्रियों की भारी भीड़

भैयादूज पर ट्रेनों और बसों में रही यात्रियों की भारी भीड़

संक्षेप: Saharanpur News - भाई दूज के त्योहार पर सहारनपुर में यात्रियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर देखने को मिली। यात्रियों को ट्रेन और बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। परिवहन निगम ने 330 अतिरिक्त बस...

Thu, 23 Oct 2025 11:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

भैयादूज के त्योहार पर सहारनपुर से अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर उमड़ पड़ी। गुरुवार सुबह से ही स्टेशन और बस अड्डों पर चहल-पहल बनी रही। इस बीच अनेकों यात्री अपने गंतव्य की ट्रेन और बसों के इंतजार में घंटों खड़े नजर आए। त्योहार के चलते परिवन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए 330 अतिरिक्त बस फेरे बढ़ाए हैं। भीड़ को देखते हुए रोडवेज के चालक और परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द की गई है, ताकि हर रूट पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। इसके साथ ही अधिकारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही। अधिकांश यात्री दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, मेरठ और मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। इस दौरान रेलवे टिकट काउंटरों पर भी यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिली। भैयादूज के इस पावन पर्व को लेकर बहनों-भाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला। बहनें भाइयों को तिलक करने के लिए बेसब्री से इंतजार करती दिखी, वहीं भाई भी अपनी बहनों के पास पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करते नजर आए। भीड़ के चलते ट्रेन-बसों में खड़े होकर यात्रियों ने किया सफर सहारनपुर। भैया दूज पर घर पहुंचने की जल्दबाजी में यात्रियों को ट्रेन और बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। सहारनपुर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। अधिकांश बसें और ट्रेनें क्षमता से अधिक भरी हुई थीं। सीटें न मिलने के कारण यात्रियों ने ट्रेनों-बसों के दरवाजों पर खड़े होकर यात्रा की। इसी बीच कुछ यात्री अपने बच्चों और सामान के साथ किसी तरह जगह बनाकर बैठते नजर आए। त्योहारी रौनक के बीच यात्रियों ने कठिनाइयों के बावजूद सफर पूरा किया। -वर्जन भैया दूज पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों के अतिरिक्त 330 फेरे बढ़ाए गए हैं, ताकि किसी यात्री को असुविधा न हो। सभी चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि हर यात्री सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। -योगेंद्र प्रताप सिंह, आरएम