ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरस्वास्थ्य भारत यात्रा को शामली के लिए किया रवाना

स्वास्थ्य भारत यात्रा को शामली के लिए किया रवाना

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जनता को फोर्टिफाइड खाद्य के प्रति जागरुक किए जाने के लिए निकाली गई लौह यात्रा (स्वस्थ भारत यात्रा) को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर शामली के लिए रवाना कर दिया...

स्वास्थ्य भारत यात्रा को शामली के लिए किया रवाना
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 21 Jan 2019 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जनता को फोर्टिफाइड खाद्य के प्रति जागरुक किए जाने के लिए निकाली गई लौह यात्रा (स्वस्थ भारत यात्रा) को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर शामली के लिए रवाना कर दिया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा आयोजित ईट राइट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर में साइकिल रैली स्वस्थ भारत यात्रा 19 जनवरी से शहर में जागरुक कर रही है। सर्वप्रथम रुड़की से चल कर जनपद सहारनपुर में साइकिल रैली के 19 जनवरी को प्रवेश पर गागल हेड़ी में साइकिल दल का स्वागत कार्यक्रम किया। सहारनपुर शहर में चार स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम करने के बाद कलेक्ट्रेट से प्रात: 10:00 बजे साइकिल दल को प्रशासनिक अधिकारियों को फ्लैग दिखाकर जनपद शामली के लिए रवाना किया गया तथा मार्ग में स्थित नानौता में व्यापार मंडल एवं स्थानीय जनता के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। साइकिल दल के जनपद शामली में प्रवेश पर जलालाबाद कस्बे में अभिहित अधिकारी सहारनपुर एंव सहायक आयुक्त सहारनपुर मंडल द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष जलालाबाद को बेटन ट्रांसफर किया गया। इस दौरान आला अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें