ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहरियाणा से जिले में गन्ना आने की शिकायतों ने उडाई अफसरों की नींद

हरियाणा से जिले में गन्ना आने की शिकायतों ने उडाई अफसरों की नींद

चीनी मिलों को पूरी क्षमता से चलाने व गन्ना पर्चियों को लेकर मची मारामारी के बीच, हरियाणा से जिले में गन्ना आने की शिकायतों ने अफसरो़ की नींद उड़ा दी...

हरियाणा से जिले में गन्ना आने की शिकायतों ने उडाई अफसरों की नींद
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 09 Dec 2018 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

चीनी मिलों को पूरी क्षमता से चलाने व गन्ना पर्चियों को लेकर मची मारामारी के बीच, हरियाणा से जिले में गन्ना आने की शिकायतों ने अफसरो़ की नींद उड़ा दी है। इसी से रविवार की छुट्टी में भी गन्ना अफसरों ने हरियाणा यमुना बार्डर की खाक छानी।

शामली करनाल रोड से शेरमऊ व सरसावा तक के नाके चेक किए गए लेकिन अच्छी बात यह रही कि कहीं कुछ ऐसा मिला नहीं है। अब रात में भी औचक जांच के आदेश दिए है। गन्ना अधिकारियों ने बताया कि बाहर हरियाणा से गन्ना आने की शिकायतें मिल रही थी जिस पर बार्डर से लगते पूरे क्षेत्रों की औचक जांच की गई है। छुट्टी का दिन इसके लिए चुना गया था कि छुट्टी में ऐसा काम ज्यादा होता है। इसी से बार्डर की ऊन, शेरमऊ व सरसावा मिल क्षेत्रों के हरियाणा से लगते सभी नाकों पर पडताल की गई है। जिला गन्ना अधिकारी केएम मणि त्रिपाठी ने बताया कि उप गन्ना आयुक्त की अगुवाई में ऊन मिल क्षेत्र के शामली करनाल पुल से लेकर शेरमऊ व सरसावा मिल क्षेत्र की जांच की गई है। वहीं संबंधित मिलों के एससीडीआई आदि भी साथ रहे। उप गन्ना आयुक्त डा. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि शिकायतें थी लेकिन ऐसा कुछ मिला नहीं। शामली से सरसावा तक जांच की गई है। कहा कि अब रात में भी औचक जांच के आदेश दिए गए हैं। कहा कि संबंधित मिल क्षेत्रों के गन्ना अधिकारियों एससीडीआई आदि को रात में भी औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए है। कहा कि बाहर का एक भी गन्ना जिले में नहीं आने दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें