सौहार्द : जमील ने दुर्गा अष्टमी पर किया कन्या पूजन
रामपुर मनिहारान। जहां कुछ लोग धर्म के नाम पर एक दूसरे के बांटने का काम करते हैं, वहीं जिले के रामपुर मनिहारन में जमील अहमद सांप्रदायिक सौहार्द की...
रामपुर मनिहारान। जहां कुछ लोग धर्म के नाम पर एक दूसरे के बांटने का काम करते हैं, वहीं जिले के रामपुर मनिहारन में जमील अहमद सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। दुर्गा अष्टमी पर उन्होंने 21 कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद उन्हें उपहार भी दिए।
रामपुर मनिहारान निवासी जमील अहमद(50) एक निजी प्लांट से कुछ सामान लेकर उन पर निकिल कर परिवार का खर्च चलाते हैं। वहीं उन्हें हिन्दुओं के पर्व-महोत्सव में खासी रुचि है। वह कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। रविवार को दुर्गा अष्टमी पर उन्होंने 21 कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद भोजन कराकर उपहार भी भेंट किए। उनकी पत्नी और बच्चे भी पूरा साथ देते हैं। जमील अहमद ने बताया कि उनके दिल में इस्लाम के साथ ही सभी धर्मों का सम्मान हैं। वह होली-दीपावली भी मनाते हैं। यह काम वह 10 सालों से कर रहे हैं। पर्व मनाकर उनके काफी सकून मिलता है।
