बाइक सवारों ने हवाई फायरिंग से नन्हेड़ा खुर्द में दहशत
बड़गाव के नन्हेड़ा खुर्द गांव में अज्ञात बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस इसे बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने की घटना मान रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

बड़गाव। गांव नन्हेड़ा खुर्द में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गांव के बाहरी छोर पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस घटना को बुलेट से पटाखे छोडना बता रही है। गांव नन्हेड़ा खुर्द में मंगलवार रात करीब दो बजे गांव के एक छोर पर अचानक गोलियों की तडतडाहट सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए। कई राउंड की हवाई फायरिंग होते देख ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीणों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।
ग्रामीण के मुताबिक बदमाश हवाई फायरिंग के साथ गाली-गलौज भी करते सुनाई दिए। मंगलवार तडके पड़ौसी गांव नन्हेड़ा कला में भी ऐसी ही गोलियों का आवाज सुनाई दी थी।हालाकि पुलिस मामले को बुलेट बाइक के पटाखों की आवाज होना बता रही है।पुलिस बाइक सवारों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भडाना का कहना है कि संभवत बुलेट बाइक से पटाखे छोडे गए है। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए है। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


