
मकान खरीदने में किया फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज
Saharanpur News - मकान खरीदने में किया फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज
नगर के दिगंबर जैन समाज द्वारा दस लक्षण पर्व की समाप्ति पर धूमधाम के साथ श्री शोभाराम जैन मंदिर जी से श्रीजी की रथ यात्रा निकाली। जैन समाज के लोगों द्वारा बैंड बाजो व विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियों के बीच रथ यात्रा निकाली गयी। रथयात्रा जैन मंदिर जी से शुरू होकर मंदिर जी पर ही सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए। रविवार को नगर के मोहल्ला अफगानान स्थित श्री शोभाराम जैन मंदिर में सुबह से ही यात्रा को लेकर जैन समाज के लोगों द्वारा तैयारियां करते हुए श्रीजी की शोभायात्रा (रथयात्रा) का आयोजन किया गया।शोभायात्रा
में जैन समाज के महिला पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल रहे। रथ पर बैठने के लिए कूपन का चयन किया गया। जिसके परिणामस्वरूप श्री जी को लेकर रथ पर बैठने का सौभाग्य सचिन जैन को हुआ। अध्यक्ष अनिल जैन, जिनेन्द्र प्रसाद जैन उर्फ काकू, मनोज जैन सर्राफ, जिनेन्द्र जैन, पंकज जैन, मनोज जैन, मनीष जैन, हर्ष जैन, अभिषेक जैन, आशीष जैन, रोबिन जैन, चिंतामणि जैन, तरुण जैन, पूर्वी जैन, रैना जैन, रीमा जैन, शालिनी जैन, प्रियंका जैन, निशी जैन, रेखा जैन, सीमा जैन, संदीप जैन आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




