Saharanpur News: जैन मंदिर में भव्य बाल संस्कार शिविर में 500 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
Saharanpur News: सहारनपुर में जैन बाग स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका रत्ना पूर्णमति के नेतृत्व में एक भव्य बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 500 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर जैन धर्म, नैतिक जीवन और भारतीय संस्कृति की जानकारी प्राप्त की।

Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। जैन बाग स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को आचार्य विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका रत्ना पूर्णमति के सान्निध्य में भव्य बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित शिविर में 500 से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। शिविर के दौरान बच्चों को जैन धर्म के सिद्धांत, नैतिक जीवन, अनुशासन, प्रार्थना, ध्यान तथा भारतीय संस्कृति के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही रात्रि भोजन त्याग, उपवास और ब्रह्मचर्य के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए बचपन से ही धार्मिक एवं नैतिक संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे संस्कार शिविर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। श्रद्धालुओं ने आर्यिका रत्ना पूर्णमति माताजी के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इस तरह के शिविरों का नियमित आयोजन करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का समापन मंगल आशीर्वचन एवं धर्म लाभ के साथ हुआ। अंत में श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी ऐसे संस्कारमय आयोजनों में सहयोग देने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Parnav Aggarwalप्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।
कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।
कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


