
भजन संध्या और डांडिया महोत्सव में झूमे श्रद्धालु
संक्षेप: Saharanpur News - पंजाबी सामाजिक संस्था सम्भाल परिवार ने दिल्ली रोड पर भजन संध्या और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। सभी भजन संस्था के सदस्यों द्वारा गाए गए और कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय सिंह ने डांडिया खेलकर महोत्सव...
पंजाबी सामाजिक संस्था सम्भाल परिवार द्वारा दिल्ली रोड स्थित सभागार में भजन संध्या एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भजन संध्या की विशेषता यह रही कि सभी भजन सम्भाल परिवार के सदस्यों द्वारा गाए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से डांडिया खेला और भजनों पर थिरकते हुए माहौल को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक कृष्ण लाल अरोड़ा और अध्यक्ष सुपनीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भजन संध्या की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका आस्था शर्मा ने गणपति वंदना से की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तान्या अरोड़ा, नीलम आहुजा, रिया बत्रा, सचिन गुम्बर, मीनू ठकराल, पूजा वधवा और मंजूशाह जग्गा ने माता रानी की भेंटे प्रस्तुत कीं।

वहीं अंश बजाज, प्रवीण आहुजा, राजकुमार मक्कड़ और योगेश टण्डन ने श्रीकृष्ण भजनों से समां बाँध दिया। भजन संध्या के बाद मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय सिंह ने डांडिया खेलकर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने सम्भाल परिवार की इस सांस्कृतिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और पारिवारिक भावनाओं को प्रबल करते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा, सुधीर मिगलानी और पूर्व मेयर संजीव वालिया ने भी संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। भजन संध्या का संचालन दलीप अरोड़ा और कपिल बत्रा ने किया। संजीव शर्मा, मयंक धीगड़ा, गुलशन टक्कर, अमित आहुजा, अजय रसवंत, पंकज धमीजा, मानिक ठकराल, पवनदीप सिंह, सुनील सेठी, गौरव सेठी, विकास गिरधर, मनीष आनंद, गौरव छाबड़ा, सुरजीत सिंह आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




