जैन समाज ने निकाली भव्य रथ यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - जैन समाज ने निकाली भव्य रथ यात्राजैन समाज ने निकाली भव्य रथ यात्राजैन समाज ने निकाली भव्य रथ यात्राजैन समाज ने निकाली भव्य रथ यात्राजैन समाज ने निकाली

जैन समाज ने निकाली भव्य रथ यात्रा

नानौता, संवाददाता। जैन आचार्य 108 श्री नयन सागर जी महाराज के सानिध्य में वार्षिक रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। सोमवार को क्षेत्र के गांव टिकरौल में जैन समाज द्वारा वार्षिक रथ यात्रा के अवसर पर बैंड बाजों, ढोल, झांकियां, कीर्तन मंडली व श्री जी के रथ के साथ रथ यात्रा निकाली गई। जैन आचार्य 108 श्री नयन सागर जी महाराज यात्रा के साथ मोजूद रहे। जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। टिकरौल रथ यात्रा हेतू निम्न कूपन आचार्य 108 श्री नयन सागर जी महाराज के सानिध्य मे निकाले गए।

जिसमें श्रीजी- हिमांशु जैन सर्राफ नानौता, सारथी- राजेश जैन रामपुर वाले, कुबेर- रविंद्र जैन होजरी वाले जैन बाग सहारनपुर, दाया इंद्र- रोबिन जैन, सव्य जैन नानौता, बाया इंद्र- हर्ष जैन, मुकुल जैन नानौता। यात्रा जैन मंदिर जी से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होती हुई निशी जी (चरण स्थल) तक पहुंची। जहां से पूजन के बाद पुनः मंदिर जी के लिए रवाना हुई। शाम के समय मंदिर जी पर यात्रा पहुंची और पूजन के बाद यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर नानौता जैन समाज अध्यक्ष अनिल जैन उर्फ चुन्नू , मनोज जैन सर्राफ, अभिषेक जैन, गौरव जैन, संभव जैन, कलश जैन, मनोज जैन, आशीष जैन, नितिन जैन, बारू जैन, छोटनलाल जैन आदि शामिल रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।