ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरआवाज दबाना चाह रही सरकार: आयशा रैना

आवाज दबाना चाह रही सरकार: आयशा रैना

नगर के ईदगाह मैदान में सीएए और एनपीआर के विरोध में चल रहा महिलाओं का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी...

आवाज दबाना चाह रही सरकार: आयशा रैना
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 16 Feb 2020 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर के ईदगाह मैदान में सीएए और एनपीआर के विरोध में चल रहा महिलाओं का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन में जेएमआई स्टूडेंट लीडर आयशा रैना और निदा परवीन ने सीएए और एनपीआर पर संबोधित किया। शनिवार और शुक्रवार देर शाम मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन में देश के विभिन्न शहरों से छात्राएं अपनी बात रखने पहुंची। दिल्ली पुलिस और छात्राओं की भिड़ंत में चर्चित हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्टूडेंट लीडर आयशा रैना ने कहा कि शासन प्रशासन लोगों की आवाज दबाना चाहता है। शनिवार को लायबा शाहिद, गुलिस्तां फाहद, आयशा हसन, हलीमा गुल ने भी धरने स्थल पहुंच अपने विचार व्यक्त किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें