ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरगन्ने का समय से भुगतान कराए सरकार: चौ. अतुल

गन्ने का समय से भुगतान कराए सरकार: चौ. अतुल

ग्राम साल्हापुर में आयोजित रालोद की बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव चौधरी अतुल फंदपुरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नगदी फसल गन्ना मानी...

गन्ने का समय से भुगतान कराए सरकार: चौ. अतुल
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 19 Aug 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम साल्हापुर में आयोजित रालोद की बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव चौधरी अतुल फंदपुरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नगदी फसल गन्ना मानी जाती है। लेकिन अभी तक गन्ने का पूरा भुगतान नहीं हुआ है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार की बनी है तब से अभी तक मात्र 25 रुपये गन्ने के रेट में वृद्धि की गई है। जबकि सरकार का दावा किसान की आय दोगुनी करने का है। भाजपा सरकार ने 2017 के चुनाव घोषणा पत्र में बीडवी चीनी मिल को चलाने की घोषणा की थी। इस दौरान बैठक में चौ. आशीष राठी, चौ. अर्जुन सिंह, चौ. हिमांशु, चौ. भजनलाल, चौ. विक्रम, चौ. शुभम, चौ. रामपाल, पुष्पेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें